महिला मंडल मलावन की महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत मलावन के महिला मंडल मलावन की महिलाओं द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गाँव की साफ सफाई की गई। प्रधान गुरमीत कौर की अगुवाई में आयोजित अभियान में मंडल की महिलाओं ने रास्तो की सफाई की। इस मौके पर उन्होंने अवान्छित पौधों को उखाड़ कर एक जगह एकत्रित कर जलाया।

प्रधान गुरमीत कौर ने कहा कि महिला मंडल समय समय पर ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी सह भागीदारी सुनिश्चित करती रहती है। इस मौके पर सचिव हेमलता,जानकी देवी,कलावती,दयावती,शंकरी देवी,मीना देवी,जयवंती,रीना,रामदेई,सुनीता,ज्ञानू सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *