भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, हरीश कुमार ने पदाधिकारियों के नाम किए घोषित

बाघल टुडे(अर्की):- भारतीय जनता युवा मोर्चा अर्की मंडल के अध्यक्ष हरीश कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा उपरांत मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन्होंने बताया कि संगठन में युवाओं की नई ऊर्जा, उत्साह और कार्य गति बढ़ाने के उद्देश्य से यह टीम गठित की गई है।
घोषित सूची के अनुसार भूपेंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जबकि नीतीश भारद्वाज, अक्षय ठाकुर, कुशांत और दीपक ठाकुर उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मनीष भारद्वाज और मनोज ठाकुर को महामंत्री, वहीं हेमराज को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद की जिम्मेदारी जय किशन, अंकुश शर्मा, सुनील कुमार, दलीप ठाकुर और नकुल ठाकुर को दी गई है। देवेंद्र कुमार को कार्यालय सचिव बनाया गया है।
अभिषेक भारद्वाज और तेजश्वर शर्मा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित शर्मा आईटी संयोजक व वीरेंद्र शर्मा व रिशु पंडित सह-संयोजकों के रूप में नियुक्त किए गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व अशोक को सौंपा गया है, जिनके सह-संयोजक नरेश कुमार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *