स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ0 धनीराम शांडिल ने घनागुघाट विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक समारोह में विद्यार्थियों द्वारा लिखित पुस्तकों का विमोचन

बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के वार्षिक पारितोषिक समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रचित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल तथा विशिष्ट अतिथि विधायक संजय अवस्थी ने संयुक्त रूप से इन पुस्तकों का विमोचन किया और छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
पहली पुस्तक ‘मेरे पिता मेरे रक्षक’ एक कविता संकलन है, जिसे हिंदी व्याख्याता सुनीता ठाकुर ने संकलित किया है। इसका संपादन अंग्रेजी व्याख्याता पुष्पेंद्र कौशिक ने किया है। इस संकलन में विद्यार्थियों ने पिता के प्रति सम्मान, भावनाओं और संरक्षण के भाव को सहज और प्रभावी शब्दों में व्यक्त किया है।


दूसरी पुस्तक ‘Echoes of Imagination’ एक कथा-संग्रह है, जिसका संपादन भी पुष्पेंद्र कौशिक ने किया है। इसमें छात्रों की कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति की शक्ति को दर्शाती विविध लघु कहानियाँ शामिल हैं, जो उनकी साहित्यिक क्षमता और रचनात्मक दृष्टि को सामने लाती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि विद्यालय द्वारा छात्रों की साहित्यिक प्रतिभा को मंच देना सराहनीय पहल है l
विधायक संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह से अपनी प्रतिभाएं विकसित के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने इन उपलब्धियों पर छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *