बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना कुनिहार की एक टीम थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि कुफ्टू की तरफ से एक स्कूटी पर राजकुमार उर्फ़ बाज़ी तथा संजय कुमार नाम के दो व्यक्ति बैठकर कुनिहार की ओर आ रहे है जो मादक पदार्थ अफीम व चरस बेचने का धन्धा करते है, जो आज भी भारी मात्रा में चरस व अफीम को बेचने के लिए लाये है जो इसे कुनिहार क्षेत्र में बेचने की फिराक में है I इस सूचना पर उक्त टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी करके स्कूटी को रोककर चैक किया गया I चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्कूटी पर बैठे 2 व्यक्तियों जिनके नाम संजय कुमार पुत्र शालिग राम निवासी गाँव काटल, तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 44 वर्ष व राजकुमार उर्फ़ बाजी पुत्र श्री अमीचंद निवासी गाँव रॉ डाकखाना मांझू तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० उम्र 42 वर्ष मालूम हुए के कब्जा से 101 ग्राम अफीम व 407 ग्राम चरस बरामद की गई जिस पर पुलिस थाना कुनिहार में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त स्कूटी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है I दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I
कुनिहार पुलिस ने दो व्यक्तियों से बरामद की 407 ग्राम चरस व 101 ग्राम अफीम,मामला दर्ज
