नेहरू  युवक मंडल डाडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन,शशिकांत रहे मुख्यतिथि

बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती में नेहरु युवा केंद्र, सोलन के सौजन्य से सुभाष नेहरू युवक मंडल डाडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।
इस प्रतियोगिता के समापन समारोह पर युवा नेता व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव शशिकांत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में तथा ब्लॉक युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, अश्विनी, आशा देवी विशेष अतिथि रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि शशिकांत गौतम ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने तथा खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने का संदेश दिया।
इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए युवक मंडल डाडल के सलाहकार पंकज ठाकुर ने बताया कि बॉलीवाल में सुभाष-नेहरु युवक मंडल डाडल विजेता तथा देवधार युवक मंडल सोयली उप विजेता रहा।
बैडमिंटन पुरुष वर्ग में युवक मंडल भूमती से अनुज और बैडमिंटन महिला वर्ग में दिव्याक्षी विजेता रहे।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में युवक मंडल कुयरू (शहरोल) से भुवनेश प्रथम और महिला वर्ग में महिला मंडल बडमल से रागिनी प्रथम रहे।
रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में महिला मंडल डाडल विजेता और महिला मंडल भूमती उप विजेता रहे।
सभी विजेता टीमें अगामी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। इन खेल प्रतियोगिताओं में रेफरी यशपाल शर्मा, मनीष गौतम, महेंद्र वर्मा रहे।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन में सुभाष-नेहरू युवक मंडल डाडल के प्रधान तिलक राज वर्मा, उप प्रधान हितेंद्र वर्मा, महिला मंडल प्रधान प्रोमिला वर्मा, महेंद्र, विनय कुमार, रवि, जयदेव आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *