108 एम्बुलेंस सेवा में महिला का हुआ सुरक्षित प्रसव,बेटे को दिया जन्म

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की अस्पताल में कार्यरत 108 एम्बुलेंस सेवा में शुक्रवार शाम महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय महिला ज्योति पत्नी राकेश कुमार गांव निहरी सारली ज़िला बिलासपुर से अपनी गाड़ी में अर्की अस्पताल आ रही थी। रास्ते में दर्द ज्यादा होने के कारण इन्होने 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर जब 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत ईएमटी कमल व चालक मनोज महिला को लेकर खरयावन (अर्की) के नजदीक करीब 5 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे तो इसका सुरक्षित प्रसव किया गया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है। माँ व बच्चे को अर्की अस्पताल में भर्ती किया गया है व दोनों स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *