सौरव मेमोरियल क्रिकेट कप में कुनिहार,बनिया देवी, घणाटी व घनागुघाट खेलेगी सेमी फाइनल मैच

बाघल टुडे (अर्की):- अर्जुन खेल मैदान कोटली (शालाघाट) में चल रही सौरव मेमोरियल क्रिकेट कप में शनिवार को क्वार्टर फाइनल के चार मैच खेले गए। इस मौके पर समाजसेवी हरीश कुमार ने बतौर मुख्यतिथि शिकरत की। मुख्यतिथि का आयोजक समिति की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यतिथि हरीश कुमार ने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वर्गीय सौरभ के व्यक्तित्व, उनके खेल प्रेम और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है। इस तरह के आयोजन खेलों को बढ़ावा दे रही है और ऐसे प्रयास उसी सोच को मजबूत करते हैं। उन्होने आयोजन समिति को इस उत्कृष्ट और प्रेरणादायक पहल के लिए बधाई दी। वहीं सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जितेंद्र चौहान,निखिल शर्मा, पवन ठाकुर,दीपू, बबलू,प्रवीण ठाकुर,बॉबी, राजेश,वीरेंद्र,संजय,हुकम चन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में पहला मैच बीडीसी कुनिहार व पलोग के मध्य हुआ। जिसमें बीडीसी कुनिहार विजयी रही। दूसरे मैच में बनिया देवी (बखालग) ने अंबिका बथालंग को हराया। दिन का तीसरा मैच रोमांचक भरा रहा,जो डीए फिटनेस घणाट्टी व एचसीसी बन्दला के मध्य खेला गया। जिसमे डीए फिटनेस घणाट्टी ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 167 रन बनाए। जिसमें सलामी बल्लेबाज सुनील ठाकुर ने 44 गेंदों में नाबाद 141 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 16 छक्के व 7 चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीसी बन्दला की टीम 12 ओवर में 108 रन ही बना सकी।

डीए फिटनेस घणाट्टी ने यह मैच 59 रन से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुनील ठाकुर रहे। वहीं दिन के अंतिम मैच में सौरव इलेवन घनागुघाट ने खनलग इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *