अर्की, राजकीय महाविद्यालय अर्की में प्रदेश अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी चैंपियनशिप का समापन हुआ । समापन समारोह के मुख्यतिथि डॉक्टर राजकुमार बी.सी.सी.आई. के फिटनेस ट्रेनर रहे। मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करने का कार्य करते हैं। शिक्षा तो केवल मात्र किताबी ज्ञान उपलब्ध करवाती है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और वह स्वस्थ,बुद्धिमान एवं कर्मशील बनकर आगे बढ़ते रहते हैं। डॉक्टर राजकुमार खिलाडिय़ों को कहा कि उन्हें वर्क एरिक पर कार्य करना चाहिए। ताकि वे अपनी लगन को, अपने जुनून को उभार सके। उन्होंने आगे कहा कि खेल को पैशन न बनने दें इसे प्रोफेशन में तबदील करने की कोशिश करें। यह प्रतियोगिताएं डॉ गोपाल दास्टा पर्यवेक्षक कबड्डी खेल हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 31 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला प्रथम स्थान पर तथा राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर दूसरे स्थान पर एवं राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला तीसरे स्थान पर रही।
यह भी पढ़े
अर्की कॉलेज के खिलाड़ियों का सोलन में आयोजित मैराथन रेस में रहा बेहतरीन प्रदर्शन ।
- baghaltoday
- September 7, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन के संयुक्त तत्वावधान में ठोडो ग्राउंड सोलन में जिला सोलन के विश्वविद्यालय एवं […]
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे T20 मैच में 44 रन से दी मात ।
- baghaltoday
- November 26, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी 20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला गया। जिसमे टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया […]
पुलिस विभाग ने वन विभाग को हराकर जीती डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
- baghaltoday
- May 19, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल के डोलंग खेल मैदान (डुमैहर) में विकास खण्ड कुनिहार की ओर से आयोजित डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया […]
