अर्की, राजकीय महाविद्यालय अर्की में प्रदेश अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी चैंपियनशिप का समापन हुआ । समापन समारोह के मुख्यतिथि डॉक्टर राजकुमार बी.सी.सी.आई. के फिटनेस ट्रेनर रहे। मुख्यतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करने का कार्य करते हैं। शिक्षा तो केवल मात्र किताबी ज्ञान उपलब्ध करवाती है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और वह स्वस्थ,बुद्धिमान एवं कर्मशील बनकर आगे बढ़ते रहते हैं। डॉक्टर राजकुमार खिलाडिय़ों को कहा कि उन्हें वर्क एरिक पर कार्य करना चाहिए। ताकि वे अपनी लगन को, अपने जुनून को उभार सके। उन्होंने आगे कहा कि खेल को पैशन न बनने दें इसे प्रोफेशन में तबदील करने की कोशिश करें। यह प्रतियोगिताएं डॉ गोपाल दास्टा पर्यवेक्षक कबड्डी खेल हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 31 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला प्रथम स्थान पर तथा राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर दूसरे स्थान पर एवं राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला तीसरे स्थान पर रही।
यह भी पढ़े
टीचर एकादश ने होमगार्ड कमांडेंट एकादश को हराकर जीती मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता
- baghaltoday
- April 5, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में चल रही मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें बतौर मुख्यतिथि उपमंडलाधिकारी (नागरिक) यादवेंद्र […]
हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां के छात्रों ने अंडर-14 बॉयज़ टूर्नामेंट में ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
- baghaltoday
- October 16, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां के छात्रों ने हाल ही में आयोजित अंडर-14 बॉयज़ टूर्नामेंट की ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते […]
शालाघाट में शुरू हुई स्वर्गीय नगीन चन्द पाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता,फाइनल विजेता टीम को मिलेगा एक लाख रुपए ईनाम।
- baghaltoday
- December 20, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की,उपमण्डल अर्की के अर्जुन खेल मैदान कोटली (शालाघाट) में बुधवार को स्वर्गीय नगीन चन्द पाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण का […]
