बाघल टुडे(ब्यूरो):- अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माथा टेका। मां ज्वाला की दिव्य ज्योतियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी ने उन्हें मां की चुनरी भेंट की। इसके बाद वे नगरोटा बगवां के लिए रवाना हुईं। कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि रोजगार, पेंशन, महंगाई को लेकर भाजपा कुछ नहीं करेगी। भाजपा नेता अपने लिए, अपने स्वार्थ के लिए चुनाव मैदान में खड़े हैं। सोच समझकर वोट डालें। समझें, नीयत साफ किसकी है और किसकी खोटी। पुलिस भर्तियों में घोटाले, पीपीई किट घोटाला, शिक्षक भर्ती में घोटाला और प्रदेश में अब ड्रग्स भी फैला हुआ है। भाजपा के राज में ये घोटाले हैं। उद्योगपतियों के लिए सब कुछ हो सकता है, आपके लिए कुछ नहीं। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? हिमाचल में 4 हजार सैनिक सेना में जाते थे। अग्निपथ योजना से अब सिर्फ 400 से 500 युवा सेना में जा पाएंगे। उनमें से भी 75 फीसदी 4 साल बाद घर भेज दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज मार्फ करने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार बनते ही तीन घंटे में किसानों के कर्ज माफ किए गए। आज सबसे कम बेराजेगारी छत्तीसगढ़ में है। कांग्रेस आपके लिए गारंटी लेकर आई है। हमारी सरकारों ने करके दिखाया है। पहली कैबिनेट में ओपीएस देंगे। हिमाचल के 1 लाख रोजगार देंगे। 63 हजार पद खाली पद भरेंगे। 5 साल में 5 लाख रोजगार देंगे।
यह भी पढ़े
अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने 4822 मतों से रहे विजयी ।
- baghaltoday
- December 8, 2022
- 0
बाघल टुडे ( अर्की) अर्की विधानसभा-50 1.संजय अवस्थी (कांग्रेस)-30897 राजेन्द्र ठाकुर (निर्दलीय)-26075 गोविंद राम (भाजपा)-134444.जय देव (आरडीपी)-17475.जीतराम (आप)-3166.कमलेश (बसपा)-3067.संजय(निर्दलीय)-2858.नोटा-466 कुल वोट-73536 संजय अवस्थी (कांग्रेस) 4822 […]
अर्की के सारमा पंचायत से शुरु होगा विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम – संजय अवस्थी
- baghaltoday
- March 3, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का उचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता […]
BJP नेता झूठी अफवाहें फैलाकर जनता को कर रहे गुमराह- संजय अवस्थी
- baghaltoday
- July 16, 2024
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीपीएस व अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भाजपा नेताओं पर झूठी अफवाहें फैला कर लोगों को […]
