बाघल टुडे (ब्यूरो):- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुलाकात की। निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पर सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक 25 नवंबर को बुलाई है, लेकिन यह मुलाकात इस बैठक से पहले ही हो गई है। मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित मामलों को केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष उठाया। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है और 25 नवंबर को होने वाली आम बजट की बैठक में भी मुख्यमंत्री अलग से जाएंगे। इसके लिए इलेक्शन कमीशन से भी अनुमति ली गई है। भाजपा की ओर से तय किए गए शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली से गुजरात जा रहे हैं। वह अहमदाबाद में तीन विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। विधानसभा चुनाव प्रचार में गुजरात में उनकी ड्यूटी लगी है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी गुजरात का दौरा कर आए हैं। मंगलवार रात को अहमदाबाद में रुकने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री शिमला लौट आएंगे। शिमला लौटने के बाद यह तय होगा कि कैबिनेट की बैठक होगी या नहीं? हालांकि अब तक विभागों की तरफ से एमर्जेंसी का कोई ऐसा एजेंडा रिपोर्ट नहीं हुआ है, जिसे कैबिनेट में लगाना जरूरी हो।
यह भी पढ़े
अब हिमाचल में 45 साल पुराने कांग्रेस नेता हुए ‘आजाद’, चुनाव से पहले भाजपा में शामिल
- baghaltoday
- September 28, 2022
- 0
हर्ष महाजने को पार्टी में शामिल कराने के दौरान कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि हर्ष महाजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित […]
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा भारत जोड़ो यात्रा दे रही है देश को एकजुट करने का संदेश
- baghaltoday
- January 18, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर […]
यूक्रेन के 15 फीसदी हिस्से पर कब्जे की तैयारी, संसद में पुतिन कर सकते हैं बड़ा ऐलान
- baghaltoday
- September 28, 2022
- 0
इसी वीकेंड व्वादिमीर पुतिन संसद में बड़ा ऐलान कर सकते हैं। यूक्रेन के चार इलाकों में कराया गया जनमत संग्रह पूरा हो गया है। ये […]
