बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश पैंशनर फैडरेशन ज़िला सोलन का 20वां जिला स्तरीय स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन अर्की में मनाया गया । जयनंद शर्मा ने पैंशनरों को संबोधित करते हुए जिला भर से आये हुए पैंशनरों का स्वागत किया । उन्होने सरकार से मांग की कि पैंशनरों की 65,70,75 वर्ष की आयु के पैंशनरों की 5,10 व 15 प्रतिशत पैंशन को मूल पैंशन में जोड़ने की जो चिरलंबित मांग है, उसे तुरंत लागू किया जाए । उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वं वीरभद्र सिंह ने नीतिगत रूप से पैंशनरों की इस पैंशन को मान लिया था परंतु सरकारें बदलने के बाद भी अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है । उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत हुए पैंशनरों के केस एजी ऑफिस को नहीं भेजे गए हैं । उन्होने सरकार से मांग की कि इन केसों को अविलंब एजी ऑफिस भेजा जाए, ताकि इन पैंशनरों को लाभ मिलना आरंभ हो सके । शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रदेश सरकार ने मेडिकल बिलों के भुगतान हेतू डिजिटल प्रक्रिया आरंभ करने की बात कही थी परंतु यह नीति आरंभ नहीं हो पाई । उन्होंने नई सरकार से आग्रह किया कि जब तक यह नीति आरंभ नहीं हो पाती है, तब तक सरकारी विभागों को बजट मुहैया करवाया जाए ताकि पैंशनरों के मैडिकल बिलों का अविलंब भुगतान हो सके । जिलाध्यक्ष जयनंद शर्मा ने सरकार से मांग की कि सरकार के पास जो सात प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है उसका भुगतान शीघ्रातिशीघ्र किया जाए । इस अवसर पर अस्सी वर्ष की आयु से अधिक चार पैंशनरों रामरतन वर्मा,बाल किशन वर्मा,दयाराम वर्मा तथा प्यारे लाल शर्मा को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया गया । बैठक में अर्की,कसौली,नालागढ़,धर्मपुर व सोलन इकाई से आए पैंशनरों ने भाग लिया । समारोह के अंत में अर्की इकाई के अध्यक्ष मदन गर्ग ने जिला भर से आए पैंशनरों का धन्यवाद किया ।
यह भी पढ़े
दाड़लाघाट में मनाई गई डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती, सीपीएस संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
- baghaltoday
- April 14, 2024
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- हिमाचल अंबेडकर सभा की ओर से बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शिव मंदिर दाड़लाघाट में रविवार को हर्षोल्लास के साथ […]
अर्की क्षेत्र में बारिश से 26 मकानों सहित 15 गौशालाओं को पहुंचा है नुकसान ।
- baghaltoday
- July 10, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल में बारिश से हुए नुकसान को लेकर उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पॉल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 26 […]
अर्की में क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ जेबीटी शिक्षकों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- baghaltoday
- October 6, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- प्राथमिक शिक्षा के पूर्ण नियंत्रण और संचालन को प्रधानाचार्यों के अधीन लाने के निर्णय के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड […]
