बाघल टुडे (अर्की):- विकास खण्ड कुनिहार के सौजन्य से विकास खण्ड की समस्त पंचायतों में इस दिनों राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों द्वारा लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बातल के आंगनबाडी केंद्र शिऊरी में लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरुकता हेतु अभियान का संचालन किया गया। सामुदायिक संसाधन वक्ता पूनम द्वारा उपस्थित महिलाओं को लिंग भेदभाव पर शपथ दिलवाई गई । वहीं लड़के व लड़की में भेदभाव न करते हुए एक समान व्यवहार व शिक्षा देने बारे जागरूक किया ।इस दौरान एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। अनिल कुमार एरिया कॉर्डिनेटर विकास खण्ड कुनिहार ने जानकारी देते हुए बताया,कि लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरूकता अभियान 14 दिसम्बर 2022 से 11 जनवरी 2023 तक विकास खण्ड के अंतर्गत सभी पंचायतों में चलाया जायेगा। इस मौके पर बीडीसी सदस्य भावना शर्मा, सीआरपी पूनम,चेतना,चंद्रकांता सुदेश,कांता सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही ।
यह भी पढ़े
हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खण्ड अर्की के दूसरी बार प्रधान बने मदन लाल गर्ग ।
- baghaltoday
- July 8, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खण्ड अर्की की मासिक बैठक शनिवार को अर्की के सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता खण्ड […]
सरकार डॉक्टरों की मांगों को जानबूझ कर रही नजरअंदाज-डॉ0 संतलाल शर्मा ।
- baghaltoday
- March 1, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार डॉ. संतलाल शर्मा ने सरकार पर डॉक्टरों की मांगों को जानबूझकर नजरअंदाज करने का आरोप […]
अर्की में डॉ0 भीमराव अंबेडकर को किया गया याद,शहर में निकाली गई रैली
- baghaltoday
- April 14, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की मुख्यालय के अम्बेडकर भवन में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर महासभा अर्की द्वारा भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास […]
