बाघल टुडे(अर्की):- पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत अर्की भराडीघाट मार्ग पर देर रात फायरिंग होने से एक व्यक्ति सहित तीन महिलाएं घायल हो गई । घायलों को तुरंत अर्की अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात हमीरपुर से एक वाहन में सवार होकर 6 लोग शिमला की ओर जा रहे थे जिनमें 3 महिलायें शामिल थीं। पिपलूघाट के समीप इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इस पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने गाड़ी से बाहर से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी जिस कारण आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई तथा कार की पिछले सीट पर बैठी अन्य तीन महिलाएं भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया ! सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे ! उन्होने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है !
यह भी पढ़े
जल शक्ति विभाग अर्की में कार्यरत महिला ने साथी कर्मचारी पर अर्की थाने में मारपीट को लेकर दर्ज करवाया मामला ।
- baghaltoday
- August 18, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में जल शक्ति विभाग में कार्यरत एक महिला ने उसी विभाग के एक कर्मचारी द्वारा मारपीट किए जाने को […]
अर्की में लाेहे का सामान चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
- baghaltoday
- April 2, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में 26 मार्च को मनसाराम व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इसके घर से लगभग 45 हजार के […]
अर्की के देलग में कार में मिला एक व्यक्ति का शव,पुलिस जांच में जुटी
- baghaltoday
- June 4, 2024
- 0
बाघल टुडे(अर्की):- अर्की उपमंडल के देलग में एक कार में करीब 57 वर्षीय व्यक्ति के अचेत अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस […]
