25 सितंबर को सीपीएस संजय अवस्थी अर्की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि करेंगे शिरकत

बाघल टुडे (अर्की):- मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी 25 सितम्बर, 2024 को सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। संजय अवस्थी 25 सितम्बर, 2024 को प्रातः 11.15 बजे अर्की में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव तदोपरांत दोपहर 1.30 बजे दाड़लाघाट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखेंगे। संजय अवस्थी तत्पश्चात सांय 4.00 बजे धुन्धन स्थित खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रारम्भिक अध्यापकों को स्मार्ट टैब वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *