बाघल टुडे (अर्की):- नागरिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की में केयर कम्पेनियन प्रोग्राम प्रसवोत्तर देखभाल जानकारी व 100 दिन टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर एक जागरूकता शिविर लगाया गया। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रसव के पश्चात शिशु की देखभाल किस प्रकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु को 6 महीने तक केवल माँ का दूध ही पिलाना चाहिए।


वहीं अगर शिशु को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी जैसे पीलिया,बुखार या दस्त लगने पर तुरंत अस्पताल लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भी बच्चे का घरेलू इलाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने माँ के भोजन बारे भी महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि माँ को पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान एचआईवी/ एड्स परामर्श विशेषज्ञ डॉ.विजय कुमार शांडिल द्वारा सौ दिन टीबी मुक्त अभियान बारे बताया कि खांसी होने पर तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में बलगम की जांच करवाएं। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सत्या शर्मा,आशा कार्यकर्ता सुनीता बंसल व गीता सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही ।

