अर्की में लाेहे का सामान चोरी मामले में पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में 26 मार्च को मनसाराम व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इसके घर से लगभग 45 हजार के लोहे का सामान चोरी हुअा है। जिसमें कांटेदार तार, लोहे बेंच, पाइप, बट्टे और अन्य सामान शामिल था। पुलिस ने मामले में आगामी जांच करते हुए एक आरोपी अशरफ अली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पहले ही एक मामले में गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जिला सोलन में 4 चोरी के मामले पंजीकृत है और एक मामला मारपीट से संबंधित दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके चार दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *