चाहत ने पहला व दिया ठाकुर ने किया द्वितीय स्थान हासिल

बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल वाहवां में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल में आम सभा की बैठक हुई । जिसमें लगभग सभी अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सपना शर्मा के स्वागत भाषण से किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों व अध्यापकों ने बच्चों के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की।

इसके अतिरिक्त स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस भी मनाया गया।जिसमें किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता सुरक्षा परमार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए किशोर स्वास्थ्य के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चाहत,द्वितीय स्थान दिया ठाकुर व रितेश तथा तृतीय स्थान याशिका शुक्ला ने हासिल किया ।

परमार ने किशोर स्वास्थ्य के विषय में विस्तृत जानकारी बच्चों एवं अभिभावकों से सांझा की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का समाप विद्यालय प्रबंधक रूपराम शर्मा के धन्यवाद भाषण से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *