ग्राम पंचायत घनागुघाट ने स्थानीय विद्यालय के होनहार छात्रों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित

बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत घनागुघाट की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट के उन प्रतिभाशाली छात्रों को ट्रॉफियाँ प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिन्होंने ऐतिहासिक घनागुघाट मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई थी। इन विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया था। जिसमें नृत्य,गायन और विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल थी।


छात्रों की इस प्रभावशाली प्रस्तुति के पीछे विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता सुनीता ठाकुर और अंग्रेज़ी प्रवक्ता पुष्पेन्द्र कौशिक का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने छात्रों को न केवल मंच के लिए तैयार किया,बल्कि उनमें आत्मविश्वास और कला के प्रति रुचि भी विकसित की। इनके मार्गदर्शन में छात्रों ने लोक संस्कृति,पारंपरिक कलाओं तथा समसामयिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। जिन्होंने मेले में विद्यालय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत घनागुघाट की प्रधान मधुबाला ठाकुर और एसएमसी अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रस्तुति ने पंचायत स्तर पर विद्यालय की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया है।


विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकों का आभार जताया। जिन्होंने अपने समर्पण और परिश्रम से इस आयोजन को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कौशिक,सुनीता ठाकुर,बबीता शर्मा, भावना चंदेल,सोमा देवी,पवन कुमार व करण कुमार को भी उनके सहयोग व योगदान के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *