अर्की के पावघाटी में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर,दो युवक हुए घायल

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की-पिपलूघाट सड़क मार्ग पर पावघाटी के समीप एक तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसको लेकर अर्की थाने में मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरयांज के मदन लाल सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल नंबर एचपी11बी-1840 पर ड्यूटी के लिए अर्की से सरयांज जा रहे थे। पावघाटी में विनीत कुमार निवासी सुणी, डुमैहर भी उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो गए।

पावघाटी से लगभग 300 मीटर आगे पहुंचने पर बखालग की ओर से आ रही सफेद रंग की कार नंबर एचपी24सी-9386 ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उनकी साइड में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कार चालक ने थोड़ी दूरी पर अपना वाहन रोका और मौके पर आया,लेकिन रुकने को कहने पर वह कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *