आंगनबाड़ी केंद्र चौगान (अर्की) में मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की मुख्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र चौगान (अर्की) में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुक्ता रस्तोगी की उपस्थिति में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस मनाया गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर चार गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। उन्होने कहा कि उपस्थित महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल,गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम वाले कारक,प्रसवोत्तर देखभाल,नवजात शिशु की देखभाल व संतुलित आहार बारे विस्तार से जानकारी दी गई।

सपना ने कहा कि इसके अलावा जल जनित रोग,वेक्टर जनित रोग,डेंगू बुखार व स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता शर्मा,रामप्यारी, आशा कार्यकर्ता गीता व सुनीता बंसल सहित अन्य उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *