दाड़लाघाट के असलू में हुआ सड़क हादसा। तीन लोग घायल,एक की हुई मौत

बाघल टुडे (अर्की), पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत असलू में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

हुए जबकि एक 3 माह की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मीना कुमारी पत्नी शशि पाल निवासी गांव तूणी डाकघर चाखड़ ने पुलिस को बताया कि उनके पति शशि पाल अपने बॉस विरेंद्र शर्मा की गाड़ी कुछ दिनों पहले घर लाए थे।

शादी में जाने के लिए उन्होंने कमलेश को ड्राइवर के रूप में साथ लिया था। शादी से वापस आते समय कमलेश ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया,जिससे गाड़ी सड़क से लगभग 15-20 फुट नीचे चली गई। इस हादसे में शशि पाल,उनकी पत्नी मीना कुमारी और उनकी दो बेटियां पूजा वर्मा घायल हुए है जबकि एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *