बाघल टुडे (अर्की):- स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत नागरिक चिकित्सालय अर्की में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुक्ता रस्तोगी के कुशल मार्गदर्शन एवम नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी महिलाओं को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना ठाकुर ने देखभाल अभियान कार्यक्रम के टूल किट के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जांचे,उच्च जोखिम वाले गर्भावस्था की पहचानव संतुलित पोषाहार बारे जानकारी दी।

जिसमें सभी महिलाओं को आयरन युक्त भोजन जैसे गुड़,मौसमी हरी सब्जियां,मौसमी फल,एनीमिया के लक्षण की पहचान,कारण वे खून की जांच नियमित रूप से करवाने के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता सुनीता बंसल, ऊषा व सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
