बातल व दधोगी,एसपी इलेवन (प्लानिया) व सौरभ इलेवन (घनागुघाट) के मध्य खेला जाएगा सेमीफाइनल

बाघल टुडे (अर्की):- अर्जुन खेल मैदान कोटली (शालाघाट) में आयोजित शान ए अर्की धर्मपाल ठाकुर मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संस्करण तीन का पहला सेमीफाइल बातल व दधोगी,दूसरा सेमी फाइनल एसपी इलेवन (प्लानिया) व सौरभ इलेवन (घनागुघाट) के मध्य शनिवार को खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए तीसरे क्वाटर फाइनल में एसपी इलेवन (प्लानिया) ने बनिया देवी व चौथे क्वाटर फाइनल मैच में सौरभ इलेवन (घनागुघाट) ने पलोग इलेवन को हराया।
प्रतियोगिता के 12वें दिन प्रधान-उप प्रधान परिषद विकास खण्ड कुनिहार के अध्यक्ष व देवरा पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वहीं समाजसेवी कमल कौंडल विशेष अतिथि रहे। आयोजन कमेटी की ओर मुख्यअतिथि व आए हुए अन्य विशेष अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।


मुख्यतिथि रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर की याद में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति पूर्व विधायक की सोच को आगे ले जा रही है।

उन्होने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होने से युवाओं को एक मंच मिलता है,जहाँ पर वह अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। ऐसे मंचो से ही खिलाड़ी आगे निकलकर प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व करती है। दूसरे मैच में समाजसेवी व मटेरनी पंचायत के पूर्व प्रधान रोशनलाल जगोता मुख्यतिथि रहे।

उन्होंने भी पूर्व विधायक स्वर्गीय धर्मपाल को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो व आयोजन समिति की सराहना की।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय ठाकुर, सचिव भीम सिंह ठाकुर,कोषाध्यक्ष रमन कंवर,निर्मल गौड़,भास्कर ठाकुर,प्रवीण,सुमित,पवन,मनु,अमित,विक्कू,बबलू,राज, सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *