हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां ने छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बाघल टुडे (अर्की):- नादौन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोलन जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, उपमंडल अर्की तथा जिला सोलन का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्राओं ने ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा शास्त्रीय संगीत में तृतीय स्थान प्राप्त किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह उपलब्धि हासिल करने में राजेंद्र सुमन का विशेष योगदान रहा। इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस प्रतियोगिता में दृष्टि, चाहत, दिव्या रघुवंशी, तन्वी शर्मा, दिया वर्धन, हर्षिका, दिव्यांशी, उर्वशी, जानवी, तन्वी ठाकुर, दिया ठाकुर और जागृति ने शानदार प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।


विद्यालय के प्रबंधक रूपराम शर्मा ने बच्चों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी अध्यापकों अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *