अर्की में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा

बाघल टुडे (अर्की):- आम आदमी पार्टी जिला सोलन द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा संगठन निर्माण हेतु लोक निर्माण विश्राम गृह अर्की में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक की जानकारी देते हुए अर्की विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रवक्ता अशोक चंदेलने बताया कि इस बैठक में जिला सोलन के पर्यवेक्षक उदय डोगरा व जिला अध्यक्ष जतिन मुसाफिर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए तथा संगठन के महत्वपूर्ण पदों के लिए कर्मठ ईमानदार व सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार विमर्श किया गया।

इस बैठक में कुछ लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। अर्की विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही आम आदमी पार्टी का एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा जो जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठएगा वह समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *