हिमाचल प्रदेश राज्य सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की की मासिक बैठक हुई आयोजित,कई मुद्दों पर की गई चर्चा

बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश राज्य सेवानिवृत्त कल्याण संघ अर्की की मासिक बैठक सोमवार को अर्की में अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें लगभग 60 सेवानिवृत्त सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर राममूर्ति भार्गव ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में सभी सदस्यों ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड प्रबंधन से 1-1-2016 से 31-3-2022 से देय पे स्केल एरियर्स तथा देय लीव इन केशमेट,कमुटैशन तथा अन्य देय पैंमेट शीघ्र देने का अनुरोध किया। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत सेवानिवृत्त संघ अर्की में लम्बित प्रैस सचिव के खाली पद पर राममूर्ति को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। इस मौके पर संघ के प्रधान हेमेंद्र गुप्ता व महासचिव सुशील गाँधी ने सभी सदस्यो का की बैठक में पहुंचने और सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी इसी तरह सहयोग करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *