केंद्रीय बजट युवाओं के भविष्य को सशक्त करने वाला है- हरीश कुमार

बाघल टुडे (अर्की):- भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरीश कुमार ने आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट युवा-हितैषी, रोजगार-उन्मुख और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप, स्वरोजगार, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश के युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और वे राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकेंगे।

हरीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

उन्होंने वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा इस बजट का पूरी मजबूती के साथ स्वागत करता है और विश्वास दिलाता है कि देश का युवा इस बजट को धरातल पर उतारकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *