जखौली में वाई.एम.ए मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु,दूनीचंद गौतम रहे मुख्यतिथि

बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल के देवरा पंचायत के गांव जखौली में भद्रकाली रोवर्स जखौली द्वारा इन दिनों वाई.एम.ए मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर रविवार को समाजसेवी दुनीचंद गौतम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं देवी चंद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यतिथि दुनीचंद गौतम ने आयोजक कर्ता को क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेलों का आयोजन होने से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं से ही खिलाड़ी आगे निकल कर प्रदेश व देश का प्रतिनिधित्व कर नाम रोशन करते है। गौतम ने कहा कि युवाओं को खेल के साथ अच्छे संस्कार व बड़ो का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपनी ओर से आयोजकों को हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलका ने कुफ्टू,रौडी ने बखालग को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजक समिति के सदस्य नीरज (बंटी) व राकेश ने जानकारी देते हुए कहा प्रतियोगिता में पंचायत व ओपन स्तर के दो ग्रुप बनाए गए है। जिनमें शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला होगा। जिसमें विजेता को 41 हज़ार रुपये व उप विजेता को 25 हज़ार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर हरीश शर्मा,करण गौतम,हितेश गौतम,जतिन,लक्की,हरीश,रवि, वीरेंद्र ठाकुर,सोनू,कुश,दक्ष,गौरव,पंकज सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *