Monday, December 4, 2023

हर्ष महाजन के करीबी धर्मपाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (शिमला):- विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है। अब हिमाचल कांग्रेस महासचिव और वीरभद्र सिंह के खास रहे धर्मपाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे है। अब हिमाचल कांग्रेस महासचिव और वीरभद्र सिंह के खास रहे धर्मपाल ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता के साथ सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।हालांकि उन्होंने इस्तीफे में पार्टी से नाराजगी का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन हिमाचल कांग्रेस के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने के बाद पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि धर्मपाल ठाकुर भी कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते है।


हर्ष महाजन गुट के कहे जाने वाले धर्मपाल ठाकुर शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से टिकटार्थी भी थे। वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में धर्मपाल ठाकुर आईटीआई के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं और कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ उनके खास संबंध भी जगजाहिर है। अब खांड के जल्द भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं भी जताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -