बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं आज उच्च पर्वतीय एक-दो भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में अभी भी 50 से अधिक सड़कें ठप हैं। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 6.9 और कुकुमसेरी का माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के एक-दो भागों में कोहरा भी छाया रहा। न्यूनतम तापमान शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0, सुंदरनगर 4.0, भुंतर 3.1, कल्पा 1.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 6.8, नाहन 11.1, केलांग माइनस 6.9, पालमपुर 5.5, सोलन 5.3, मनाली 0.6, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.7, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 5.7, चंबा 8.8, डलहौजी 7.0, जुब्बड़हट्टी 7.4, कुफरी 5.2, कुकुमसेरी माइनस 6.4, नारकंडा 2.7, कोटखाई 3.9, रिकांगपिओ 4.0 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया।
यह भी पढ़े
आज से चार दिन आंधी-ओलावृष्टि, मौसम विभाग का अनुमान 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी ।
- baghaltoday
- June 12, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल में सोमवार से चार दिन तक मौसम खराब रहने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलो में चार दिनों […]
Himachal Weather : प्रदेश में नौ तक यलो अलर्ट; नुकसान का दौर जारी,278 सडक़ें बंद ।
- baghaltoday
- August 7, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय है। प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र […]
हिमाचल में पांच दिन मौसम शुष्क रहने के आसार,उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना ।
- baghaltoday
- November 18, 2022
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर […]
