Himachal Weather : पांच जिलों में आज 2 बजे तक बाढ़ का अलर्ट,मॉनसून नुकसान का दौर जारी ।

बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश के 5 जिलो में आज दोपहर 2 बजे तक बाढ़ आने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने फ्लैश फ्लड यानि बाढ़ को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलो में चंबा, शिमला सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिला शामिल है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है। संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 व 29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 2 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के चलते सैकड़ों सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इस बार मानसून में अब तक प्रदेश में 5,491.16 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट झमाझम बारिश जारी है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते सैकड़ों सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। वहीं, कई जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं। 183 लोगों की जान गई है। बाढ़ से 653 मकान ढह गए जबकि 6,711 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान भूस्खलन की 68 और अचानक बाढ़ की 51 घटनाएं सामने आई हैं।
कहां कितनी बारिश
बुधवार रात को गुलेर में 74.2, सलूणी 62.2, सराहन 54.0, चुवाड़ी 41.0, सुंदरनगर 37.6,जोगिंद्रनगर 31.0, खेरी चंबा 29.6, धर्मशाला 25.2, रोहड़ू 25.0, नगरोटा सूरियां 24.8, डलहौजी 21.0, भरमौर 16.0, रामपुर बुशहर 12.0 और मनाली में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 20.9, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.0, नाहन 23.1, केलांग 13.6, पालमपुर 19.5, सोलन 20.2, मनाली 17.0, कांगड़ा 23.1, मंडी 22.0, बिलासपुर 24.4, चंबा 22.7, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 19.9, कुफरी 15.0, कुकुमसेरी 14.3, नारकंडा 13.5, भरमौर 14.0, पांवटा साहिब 26.0 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *