Friday, December 1, 2023

राहुल गांधी की सजा पर रोक लगना, सत्य की जीत-कृष्णा चौहान ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगने का जिला कांग्रेस सचिव कृष्णा चौहान ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और यह सत्य की जीत है। उन्होंने बताया कि “भारत जोड़ो यात्रा” के सफल आयोजन से जनता की आवाज़ बन चुके राहुल गांधी जल्द ही संसद जा सकेंगे और एक बार फिर नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों की आवाज़ को बुलंद करते हुए उनके मसलों को जोरदार ढंग से संसद में उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनावों में ‘इंडिया’ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -