Saturday, December 9, 2023

नगरोटा के विधायक रघुवीर सिंह बाली बने राज्य पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के चेयरमैन ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (ब्यूरो):- कांग्रेस के नेता रहे पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे व नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली को राज्य पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार ने आरएस बाली को पर्यटन निगम निदेशक मंडल में निदेशक मनोनीत करने के बाद चेयरमैन पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। वहीं नियुक्ति संबंधी नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -