Friday, December 1, 2023

अर्की से 80 वर्षीय व्यक्ति संतराम घर से लापता,थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में एक 80 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हेतराम पुत्र शोभाराम निवासी जडोल (कोलका),शालाघाट ने पुलिस थाना अर्की में अपने चाचा के लापता होने व उन्हें ढूंढने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। हेतराम ने बताया की उनके चाचा सन्तराम पुत्र हिरुराम निवासी जडोल (कोलका) शालाघाट,उम्र 80 साल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होकर कोटली गांव में किराये के मकान में रहते है। वह आठ फरवरी से अपने घर से लापता है व उनका फोन भी बंद है। हेतराम के अनुसार उन्होंने सभी रिश्तेदारों के पास उन्हें खोजा है लेकिन वह कहीं नही मिले है। उन्होंने पुलिस से प्रार्थना की है कि उनके चाचा सन्तराम उम्र 80 वर्ष जिनका कद 5 फुट 7 इंच, रंग साँवला, जिस्म मजबूत,सिर पर टोपी, पेंट- शर्ट व सदरी पहने, पैर में चमड़े के जूते व लाठी लिए हुए है उन्हें ढूंढा जाए। अर्की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लापता व्यक्ति को ढूंढने का अभियान शुरू कर दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -