Monday, December 4, 2023

जगदीश ठाकुर बने बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के प्रधान ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट की बैठक कोषाध्यक्ष मस्त राम शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बाघल लैंड लूजर सहकारी सभा दाडलाघाट की नई कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारणी में जगदीश ठाकुर को प्रधान चुना गया। जबकि,कार्यकारणी में उपप्रधान ऋषि राज गांधी,कोषाध्यक्ष मस्त राम शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।जबकि हेतराम ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्यों में चुना गया। नवनियुक्त प्रधान जगदीश ठाकुर ने ट्रक ऑपरेटर का धन्यवाद किया। जगदीश ठाकुर ने कहा कि ईमानदारी और बिना भेदभाव ट्रक ऑपरेटर के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जो विश्वास आपरेटरों ने उन पर जताया है वे उसके लिए सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे यूनियन को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। नवनियुक्त प्रधान जगदीश ठाकुर व उपप्रधान ऋषि राज गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,उपमुख्यमंत्री मुकेश व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी,पंजीयक सहायक सोलन का भी धन्यवाद जताया। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारणी सदस्य कंपनी परिसर व आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कंपनी के उच्चाधिकारियों से बातचीत समय समय पर करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -