Monday, December 4, 2023

अर्की के कराड़ाघाट में एक ट्रक की टक्कर लगने से महिला मजदूर की हुई मौत,पुलिस कर रही मामले की छानबीन ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- शिमला मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 कराड़ाघाट के समीप शनिवार को एक ट्रक के सड़क किनारे कार्य कर रही महिला मजदूर को टक्कर लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कराड़ाघाट के समीप सड़क किनारे तारकोल बिछाने का कार्य प्रगति पर था,इस दौरान सड़क के दोनों ओर साइन भी लगाए हुए थे। इस बीच एक ट्रक लापरवाही से सड़क में तारकोल को बिछाने के लिए कार्य कर रही एक महिला सड़क किनारे लगे टिप्पर में दबने से घायल हो गयी। इसी बीच घायल अवस्था मे महिला को उपचार के लिए दाड़लाघाट अस्तपाल लाया गया। जहाँ से डॉक्टर ने महिला को अर्की अस्तपाल के लिए रेफर कर दिया। जहाँ डॉक्टर ने महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि कराड़ाघाट के समीप सड़क किनारे कार्य कर रही एक महिला की ट्रक द्वारा टक्कर लगने से मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय ममता पत्नी संजू निवासी वासनी डाकघर भोपालगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -