Monday, December 4, 2023

अर्की के ईश्वर दत्त शर्मा बने हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के चुनाव हुए। चुनाव में प्रदीप ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया। इसके इलावा अर्की से ईश्वर दत्त शर्मा को हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ईश्वर दत्त शर्मा ने इसके लिए सभी कर्मचारियों तथा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,सीपीएस संजय अवस्थी का आभार जताया। कहा कि वह कर्मचारियों के हकों की आवाज सरकार के समक्ष उठाएंगे। इस नियुक्ति पर ब्लाक अर्की के अशोक अवस्थी,ओम प्रकाश,दलीप, खेम,विनोद,महेन्द्र,शिव कुमार,एलआर कौंडल,प्रेम सुरेन्द्र,कुलदीप सहित अन्य कर्मचारियों ने ईश्वर दत्त की उपाध्यक्ष की नियुक्ति पर व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी पर खुशी जताई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -