भराड़ीघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का स्थापना दिवस ।

बाघल टुडे (अर्की):- भराड़ीघाट में दसेरन पंचायत व क्यारड़ पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के 138 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया। प्रण लिया कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे व आजादी दिलाने वाली इस पार्टी को और भी मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बालक राम ठाकुर,सुमन गुप्ता प्रकाश चंद्र बोटी,प्रेम भगत,वासुदेव शर्मा,रामलाल,पदम सिंह,मनजीत कंवर,विनोद पंवर,रमेश शर्मा,जगदीश शर्मा,नंदलाल,मस्तराम बंसल,रामकृष्ण शर्मा,जगत राम,संत राम और अर्की विधानसभा के युवा कांग्रेस से पूर्व अध्यक्ष किशोरी शर्मा,युवा कांग्रेस अर्की के वर्तमान उपाध्यक्ष,प्रीतम सिंह,युवा कांग्रेस के अशोक सोनी,खेमराज,बालक राम,वीरेंद्र,भूपेंद्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *