बाघल टुडे(अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में गणतंत्र दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यासागर भार्गव (सेना से सेवानिवृत्त एवं शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का आरम्भ ध्वजारोहण से किया गया। स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों व नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय को संगीत के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले संगीतज्ञ राजेन्द्र सुमन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


मुख्यातिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की व अपने भाषण में उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम में भाग लेने वाले क्रांतिकारियों के जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला तथा देश सेवा के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने सत्र 2022-23 में प्रथम आने वाले विद्यार्थी मिस्टर आकाश, सत्र 2023-24 में विद्यालय में प्रथम आने वाले व मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मिस्टर मोहित,एकल गायन व समूहगान में राज्य स्तर पर सोलन जिला का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।


मंच का संचालन विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सपना शर्मा व दीपशिखा ने किया। मुख्यतिथि का स्वागत स्कूल प्रबंधक रूपराम शर्मा ने टोपी व शाल पहनाकर किया। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता शर्मा ने मुख्यतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।अंत में धन्यवाद भाषण विद्यालय की मुख्याध्यापिका रीता शर्मा ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के अध्यापकों हरीश,प्रेमलता, रीतिका,वनिता,वंदना,भावना,नैना, हेमलता व जागृति का भरपूर योगदान रहा।

