बाघल टुडे (अर्की):- भाजपा अर्की मंडल की कार्यकारिणी में हरीश शर्मा को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। जिसको लेकर हरीश शर्मा ने उन्हें यह दायित्व दिए जाने पर भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थ,नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल,भाजपा जिला सोलन के अध्यक्ष रत्न सिंह पाल,पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल की अध्यक्ष रीना भारद्वाज और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।



उन्होने कहा कि वह पार्टी की मजबूती के दिन रात कार्य करेंगे व भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। बता दे कि इससे पूर्व हरीश शर्मा भाजयुमो अर्की में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके है।


