बाघल टुडे (अर्की):-
प्रदेश सरकार के बजट को बताया गरीबों,शोषितों का गला घुटने वाला बजट है। यह बात बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष सोलन
वीरेंद्र कुमार भाटिया ने कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार द्वारा 2025 के लिए पेश किए गया बजट प्रदेश के हजारों बेरोजगारों युवाओं,शोषितों, पिछड़े गरीब किसान, प्रदेश के दलित पिछड़े वर्ग के लोगों को निराशा हाथ लगी है। हिमाचल प्रदेश में हमेशा से गरीब जनता तथा दलितों, वंचित शोषितो एवं पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समुदाय के हाथ असमानता एवं भेदभाव बताया गया। जनता इसलिए सरकार को चुनती है कि उन्हें भी बेहतर जीवन जीने का अवसर मिलेगा परंतु हमेशा हताशा एवं निराशा हाथ लगी। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विकास के लिए अलग बजट धनराशि आती है परंतु उसका दुरुपयोग होता है। उसे एससी एसटी के विकास के लिए नहीं लगाया जाता व अन्य कार्यों पर खर्च किया जाता है । उन्होने कहा कि वर्तमान बजट में सभी वर्गों का ध्यान नहीं रखा गया। इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा,कौशल प्रशिक्षण व हर तबके के लोगों का खास ख्याल नहीं रखा गया। भाटिया ने कहा कि बजट आम लोगों की आशा के अनुकूल खरा नहीं उतरेगा इस बजट से प्रदेश में आने वाले समय में विकास की गति की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। प्रदेश की जनता सरकार से पूछना चाहती है कि इस बजट से आम लोगों की आशाओं व आम जनता को दी गई गारंटीयो को सरकार कब पूरा करेगी।
