Tuesday, December 5, 2023

CPS संजय अवस्थी से मिला बाघल लैंड लूजर सहकारी सभा दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधि मण्डल ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट,बाघल लैंड लूजर सहकारी सभा दाड़लाघाट का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से शिमला में मिला। बाघल लैंड लूजर के नवनियुक्त प्रधान जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में नवनियुक्त कार्यकारणी के सदस्यों ने मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी से शिमला कार्यालय में मुलाकात की।बाघल लैंडलुजर के नवनियुक्त प्रधान जगदीश ठाकुर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी व सभा के सदस्यों की मेहनत और प्रयासों से बाघल लैंड लूजर में नवनियुक्त कार्यकारणी गठित हुई जिसके लिए नवनियुक्त कार्यकारणी ने सीपीएस का धन्यवाद किया व टोपी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान जगदीश ठाकुर,उपप्रधान ऋषिदेव गांधी,कोषाध्यक्ष मस्तराम शर्मा,हेतराम ठाकुर,बाबूराम शर्मा,अनिल शर्मा नीलू,मनोज गौतम,जय सिंह ठाकुर,प्रेम केशव,सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -