बाघल टुडे (ब्यूरो):- बागा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अवतार सिंह पुत्र गंदर्भ सिंह निवासी गांव कंधर के खेत से 381 अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और मौके पर पहुंचकर अफीम के पौधों को उखाड़कर गिना। एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि अवतार सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि अवतार सिंह को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।जांच में पता चला है कि अवतार सिंह के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में मारपीट का एक मामला दर्ज है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अवैध अफीम की खेती के पीछे के नेटवर्क को खंगालने का प्रयास कर रही है।
कंधर में एक व्यक्ति अवैध अफीम की खेती करने पर हुआ गिरफ्तार
