अर्की के युवा नेता शशिकांत शर्मा हिमाचल यूथ कांग्रेस में प्रदेश संयोजक नियुक्त

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, शशिकांत शर्मा को प्रदेश स्तर पर एक नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा युवा नेता शशिकांत शर्मा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें प्रदेश स्तर पर IYC एप पर संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव शशिकांत शर्मा प्रदेश स्तर पर संगठन के कार्यों को IYC एप के माध्यम से प्रदेश संयोजक के रूप में देखेंगे।


अर्की के युवा नेता ने प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष भानू चिब, राष्ट्रीय महासचिव विनीत कम्बोज, प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *