बाघल टुडे (अर्की):- नागरिक चिकित्सालय अर्की में बुधवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मुक्ता रस्तोगी की उपस्थिति में देखभाल साथी कार्यक्रम (सीसीपी) व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना ठाकुर ने उपस्थित महिलाओं को देखभाल साथी कार्यक्रम के तहत कई महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। उन्होंने सीसीपी के तहत माँ व बच्चों को खतरे से लड़ने के लक्षणों की पहचान,गर्भवती माँ को संतुलित आहार,टीकाकरण के प्रकार के बारे जानकारी दी। उन्होने स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत जानकारी देते हुए कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है। इसलिए बच्चा पैदा होने के 6 महीने तक केवल माँ का ही नियमित दूध पिलाए। इसके अलावा बच्चे को पानीव घुटी का सेवन न करवाएं।

उन्होंने कहा कि बच्चे को पहला टीकाकरण जरूर लगाए यह बीमारियों से लड़ने के लिए लाभप्रद साबित होता है।
इस मौके पर सीएचओ एचडब्ल्यूसी कून दिशा शर्मा,आशा कार्यकर्ता सुनीता बंसल,गीता व ऊषा सहित अन्य उपस्थित रही।
