बाघल टुडे (अर्की):- अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के पदाधिकारी अध्यक्ष चुनीलाल बंसल की अध्यक्षता में संजय अवस्थी को मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार अर्की क्षेत्र में पधारने पर मिले । संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं मिठाई देकर उन्हें बधाई दी गई वहीं हरिजन समाज के हित में ज्ञापन भी सौंपा गया । इसकी जानकारी देते हुए महासचिव संतराम पंवर ने कहा संजय अवस्थी से प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य रूप से अनुसूचित शब्द को हटाकर सम्मानजनक हरिजन शब्द का सभी कार्यालयों में प्रयोग किया जाने की मांग रखी । वहीं इस नेक कार्य की शुरुआत हमारे हिमाचल प्रदेश से हो एवं अपने हरिजन समाज के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध करवाने की भी मांग की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया,उपाध्यक्ष संतलाल गुलाटी, सूचना एवं प्रचार अधिकारी नरपत राम,सह सचिव प्रेमचंद धीमान,सचिव मस्तराम पंवर,मुख्य फोटो मीडिया अधिकारी राजेद्र कुमार, कार्यालय अधिकारी मंनसा राम, सलाहकार लेख राम, मुख्य सदस्य चरणदास बंसल एवं सदस्य नेक चंद धनीराम सहित अन्य उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़े
विधायक संजय अवस्थी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मांजू की आधारशिला तथा सी.एस.सी. पलोग का किया लोकार्पण
- baghaltoday
- December 23, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर शिक्षण माहौल और गुणवत्तायुक्त अधोसंरचना […]
प्रधान-उपप्रधान परिषद विकास खंड कुनिहार के एक प्रतिनिधिमंडल ने DSP दाड़लाघाट को सौंपा ज्ञापन ।
- baghaltoday
- March 7, 2023
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत रौड़ी के उपप्रधान जीतराम पर जानलेवा हमला व उनकी हत्या का प्रयास करने को लेकर प्रधान,उपप्रधान […]
रावमापा (छात्र) अर्की में आपदा प्रबंधन पर लगाई गई एक दिवसीय कार्यशाला,41 अध्यापकों ने लिया भाग
- baghaltoday
- January 28, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):-राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में डाइट सोलन की ओर से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला […]
