मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दाड़लाघाट में श्रीजा (ShriJa) गिफ्ट बॉक्स किया लॉन्च

बाघल टुडे (अर्की):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दाड़लाघाट में श्रीजा (ShriJa) गिफ्ट बॉक्स का शुभारंभ किया। यह गिफ्ट बॉक्स विकास खंड कुनिहार की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्तनिर्मित स्वदेशी और पर्यावरण अनुकूल पूजा सामग्री से तैयार किया गया है। दीपावली पर्व के लिए विशेष रूप से तैयार यह बॉक्स ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरक कदम है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएँ प्रदेश की महिला शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं। इस मौके पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूत बनाएगी। इस दौरान बीडीओ कुनिहार तन्मय कंवर भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *