बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमण्डल की देवरा पंचायत के गांव कोखड़ी (घाट) निवासी सूरत राम का विगत दिनों निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सूरत राम क्षेत्र में ख़ानदानी वैद्य के नाम से मशहूर थे। वह पीलिया झाड़ने का कार्य करते थे। अगर कोई मरीज उनके पास आने में असमर्थ होता था तो वह घर जाकर पीलिया झाड़ने का कार्य करते व आयुर्वेदिक दवाई भी देते थे। उनके द्वारा किए गए ईलाज से लोगों को काफी लाभ मिलता था। सूरत राम पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे,जिनका मंगलवार रात को निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बता दे कि सूरत राम पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने पंजाब पुलिस में 38 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। उसके बाद वह पीलिया झाड़ने के जरिए लोगों की सेवा करते रहे। वर्तमान में उनके परिवार से पीलिया झाड़ने का कार्य उनका पोता राजेन्द्र कुमार कर रहा है। जिसके पास दूर दूर लोग अपना इलाज करवाने पहुँच रहे है।
