बाघल टुडे (अर्की):- खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुनिहार की ओर से स्वच्छ खंड अभियान का शुभारंभ 15 नवंबर को पंचायत ग्याना से किया गया। इस अभियान की शुरुआत उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अर्की निशांत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर की। अभियान में क्षेत्र की सभी पंचायतों से प्रधान, उपप्रधान, सचिव, महिला मंडल, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ बड़ी संख्या में शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में सफाई, स्वच्छता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है। एसडीएम निशांत तोमर ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है, और पंचायतों की भागीदारी से यह प्रयास और अधिक प्रभावी होगा। खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया और स्वच्छ खंड अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
एसडीएम निशांत तोमर ने ग्याना पंचायत से किया “स्वच्छ खण्ड अभियान” का शुभारंभ
